Singing Chef Dosa: शेफ ने डोसा बनाते वक्त गाया ऐसा गाना, लोग बार-बार देख रहे हैं ये प्यारा-सा वीडियो
सोशल मीडिया पर गाना गाते हुए एक शेफ का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, इस वीडियो में देख सकते हैं कि शेफ मनप्रीत सिंह अहूजा गाना गाते हुए डोसा बना रहे हैं. गाने के बोल हैं, '''बार-बार देखो, हजार बार देखो, देखने की चीज है ये हमारा डोसा, डोसा हो.''
Singing Chef: सोशल मीडिया पर गाना गाते हुए एक शेफ का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, इस वीडियो में देख सकते हैं कि शेफ मनप्रीत सिंह अहूजा (Chef Manpreet Singh Ahuja) गाना गाते हुए डोसा बना रहे हैं. गाने के बोल हैं, '''बार-बार देखो, हजार बार देखो, देखने की चीज है ये हमारा डोसा, डोसा हो.'' शेफ मनप्रीत जब यह गाना गा रहे होते हैं तो बैकग्राउंड में, अन्य शेफ शामिल होते हैं, नाचते हैं और उनके सिंगिंग को इंजॉय करते हैं. शेफ मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते वक्त कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''डोसा को और भी स्वादिष्ट कैसे बनाएं? इसे बनाते समय बस गाएं, नाचें और खुश रहें." इंटरनेट पर इस प्यारे से वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2023 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

