Shocking Viral Video: सफारी गाड़ी के अंदर घुसकर शेरनी ने मनाया आतंक, पर्यटकों पर हुई हमलावर
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सफारी वाहन पर शेरनी हमला करती है और उसके भीतर घुसकर आतंक मचाना शुरु कर देती है. शेरनी वाहन के भीतर घुसकर पर्यटकों के साथ आक्रामक होने की कोशिश करती है.
Shocking Viral Video: जंगली जानवरों (Wild Animals) को करीब से देखने के लिए वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wild Life Lovers) सफारी वाहन (Safari Vehicles) से जंगल की सैर करते हैं, लेकिन कई बार जंगली जानवर बेहद करीब आकर पर्यटकों पर हमलावर भी हो जाते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक सफारी वाहन पर शेरनी (Lioness) हमला करती है और उसके भीतर घुसकर आतंक मचाना शुरु कर देती है. शेरनी वाहन के भीतर घुसकर पर्यटकों के साथ आक्रामक होने की कोशिश करती है, लेकिन उससे डरने के बजाय पर्यटक उसे प्यार से सहलाने और दुलार करने लगते हैं. हालांकि इस वीडियो को देखकर किसी की भी हालत खराब हो सकती है, इसलिए यह सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
देखें वीडियो-
New wildlife experience 😬 pic.twitter.com/1J74oTKgWW
— OddIy Terrifying (@OTerrifying) November 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2022 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

