वायरल

Shocking! चंबल एक्सप्रेस में सपेरों का आतंक, यूपी के महोबा में पैसे नहीं मिलने पर ट्रेन के कोच में छोड़े सांप

यूपी के महोबा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रेन में सपेरों ने न सिर्फ आतंक मचाया, बल्कि पैसे न मिलने पर कोच में सांप भी छोड़ दिए.

Shocking! चंबल एक्सप्रेस में सपेरों का आतंक, यूपी के महोबा में पैसे नहीं मिलने पर ट्रेन के कोच में छोड़े सांप
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: Twitter)

सांपों (Snakes) के नाम से ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूटने लगते हैं, ऐसे में अगर कोई सपेरा (Snake Charmer) ट्रेन के कोच (Train Coach) में सांप छोड़ जाएं तो क्या होगा? जाहिर सी बात है सांप को देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच जाएगी. इस बीच यूपी (UP) के महोबा (Mahoba) से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां ट्रेन में सपेरों ने न सिर्फ आतंक मचाया, बल्कि सांप भी छोड़ दिए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हापुड़ से ग्वालियर की ओर जा रही चंबल एक्सप्रेस (Chambal Express) में सपेरों ने जमकर आतंक मचाया. यूपी के महोबा में कुछ सपेरों ने पैसे न मिलने पर ट्रेन के कोच में सांप छोड़ दिए. इस घटना की शिकायत मिलने पर जीआरपी अलर्ट हो गई, लेकिन सपेरों की इस हरकत के चलते लोगों की हालत जरूर खराब हो गई. यह भी पढ़ें: Viral Video: पानी के अंदर हुई दो खतरनाक सांपों के बीच जबरदस्त लड़ाई, देखें हैरान करने वाला वीडियो

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2023 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).