वायरल

Viral Video: पानी के अंदर हुई दो खतरनाक सांपों के बीच जबरदस्त लड़ाई, देखें हैरान करने वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो खतरनाक सांप पानी के अंदर एक-दूसरे से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. इस नजारे को देखकर यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे.

Viral Video: पानी के अंदर हुई दो खतरनाक सांपों के बीच जबरदस्त लड़ाई, देखें हैरान करने वाला वीडियो
पानी में दो सांपों की लड़ाई (Photo Credits: Instagram)

Snakes Fight Viral Video: सांपों (Snakes) का नाम सुनकर ही अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है, इसलिए कई लोग ऐसे खतरनाक सांपों से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं. इंसान तो इंसान इस जीव को देखकर दूसरे जानवर भी उससे दूर भागते हैं. वैसे सांप (Snake) और नेवले (Mongoose) की लड़ाई तो आपने कई बार देखी होगी, लेकिन क्या आपने दो खतरनाक सांपों (Dangerous Snakes) को आपस में भिड़ते देखा है वो भी पानी के अंदर? जी हां, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो खतरनाक सांप पानी के अंदर एक-दूसरे से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. इस नजारे को देखकर यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे.

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को science.feed नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 126,329 लाइक्स मिल चुके हैं और इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- मैंने सांपों की ऐसी लड़ाई पहली बार देखी है, जबकि दूसरे ने लिखा है- इन्हें देखकर लग नहीं रहा कि ये आपस में लड़ रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: घर के दीवार में छुपा था किंग कोबरा, अंदर हाथ डालते ही उछलकर बाहर आया सांप और फिर...

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Science Feed (@science.feed)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी नदी में दो सांप दिखाई दे रहे हैं, जो आपस में बुरी तरह से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों एक-दूसरे पर हावी होने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जबकि बैकग्राउंड में आसपास मौजूद लोगों की आवाज आ रही है. वीडियो को लेकर यही दावा किया जा रहा है कि ये दोनों सांप आपस में लड़ रहे हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2023 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).