Viral Video: फुटओवर ब्रिज की छत पर साइकिल चलाते नजर आया शख्स, वीडियो देखकर लोगों के होश उड़े
सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक फुटओवर ब्रिज की छत पर साइकिल चलाता हुआ नजर आ रहा है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर स्टंट (Stunt) के वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग भी हैरान हो जाते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक फुटओवर ब्रिज (Foot Over Bridge) की छत पर साइकिल (Cycle) चलाता हुआ नजर आ रहा है. शख्स इतनी आसानी से छत पर साइकिल चला रहा है, जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कि यह उसका रोज का काम है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 2_x_santosh__m__0004 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसपर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये अपना बिहार है और यहां कुछ भी हो सकता है, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- मुझे तो यह नहीं समझ आ रहा है कि ये ऊपर कैसे चढ़ा. यह भी पढ़ें: बीच सड़क चलती बाइक पर लेटकर स्टंट करना पड़ा भारी, अगले ही पल हुआ कुछ ऐसा... Viral Video देख उड़ जाएंगे होश
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2023 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

