बीच सड़क चलती बाइक पर लेटकर स्टंट करना पड़ा भारी, अगले ही पल हुआ कुछ ऐसा... Viral Video देख उड़ जाएंगे होश
सोशल मीडिया पर जानलेवा बाइक स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो शख्स बीच सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ती बाइक पर लेटकर स्टंट करते हैं, तभी अचानक से दूसरा वाला शख्स आगे जा रही तेज रफ्तार कार से टकरा जाता है.
Viral Video: सड़क पर गाड़ी चलाते समय नियमों की अनदेखी करना या जरा सी लापरवाही दिखाना किसी के लिए भारी पड़ सकती है. बावजूद इसके कई लोग न सिर्फ यातायात नियमों (Traffic Rules) का उल्लंघन करते हैं, बल्कि बीच सड़क पर जान जोखिम में डालकर स्टंट (Stunt) करने से भी बाज नहीं आते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर जानलेवा बाइक स्टंट का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो शख्स बीच सड़क पर तेज रफ्तार में दौड़ती बाइक पर लेटकर स्टंट करते हैं. इस दौरान वो अपने हाथ ही हैंडल से हटा लेते हैं. दूसरे शख्स का एक पल के लिए ध्यान हटता है और वो आगे जा रही कार से तेजी से टकरा जाता है. कार से टकराते ही वो अचानक से गायब हो जाता है और यह वीडियो यहीं पर खत्म हो जाता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: बाइक को हवा में लहराकर शख्स ने दिखाई कलाबाजी, हैरतअंगेज स्टंट को देख नहीं होगा आंखों पर यकीन
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2023 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

