वायरल

Viral Video: बाइक को हवा में लहराकर शख्स ने दिखाई कलाबाजी, हैरतअंगेज स्टंट को देख नहीं होगा आंखों पर यकीन

हवा में बाइक को लहराकर कलाबाजी दिखाते एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसके हैरतअंगेज स्टंट को देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है.

Viral Video: बाइक को हवा में लहराकर शख्स ने दिखाई कलाबाजी, हैरतअंगेज स्टंट को देख नहीं होगा आंखों पर यकीन
बाइक को हवा में लहराकर शख्स ने किया स्टंट (Photo Credits: Instagram)

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए लोग देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच सकते हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए लोग अक्सर कुछ न कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं. खासकर, युवाओं के सिर पर इन दिनों खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) करने की कुछ ज्यादा ही खुमारी देखने को मिल रही है. इंटरनेट पर युवाओं के स्टंट (Stunt) से जुड़े वीडियोज की भरमार देखने को मिलती है, जिसमें कई बार स्टंट फेल हो जाते हैं तो कई बार युवा अपने कारनामों से हर किसी को हैरत में डाल देते हैं. इसी कड़ी में हवा में बाइक (Bike) को लहराकर कलाबाजी दिखाते एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें उसके हैरतअंगेज स्टंट को देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है.

इस वीडियो को allahjan46 नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जो लोगों के होश उड़ा रहा है. इस वीडियो को 1.4 मिलियन यानी 14 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं और इसे बार-बार देखा जा रहा है. वीडियो देखने के बाद लोगों ने हैरान करने वाली प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. यह भी पढ़ें: चलती बाइक पर शख्स ने फिल्मी अंदाज में दिखाया खतरनाक स्टंट, Viral Video देख उड़ जाएंगे होश

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ali Jan (@allahjan46)

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक सड़क पर बाइक को चलाते समय उसे हवा में लहराने लगता है. हवा में बाइक को लहराकर वो अपनी कलाबाजी से लोगों के होश उड़ा रहा है. आप देख सकते हैं कैसे तेज रफ्तार में बाइक को चलाते समय वो पिछले पहिए पर चलता है और उसी दौरान अपने पैर जमीन पर भी रखता है, जिसके बाद वो अपनी बाइक को लहराने लगता है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2023 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).