Viral Video: आसमान में उड़ते हनुमान जी को देख लोगों ने लगाए ‘जय बजरंगबली’ के नारे, अद्भुत वीडियो हुआ वायरल
भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी का एक अद्भुत वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसमें हनुमान जी आसमान में उड़ते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग जय बजरंगबली के नारे भी लगा रहे हैं.
Hanuman Ji Viral Video: मर्यादापुरुषोत्तम भगवान श्रीराम (Shri Ram) के परम भक्त हनुमान जी (Hanuman Ji) का एक अद्भुत वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तहलका मचा रहा है, जिसमें हनुमान जी आसमान में उड़ते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को देखने के बाद लोग न सिर्फ भाव विभोर हो रहे हैं, बल्कि वो 'जय बजरंगबली' (Jai Bajarangbali) के नारे भी लगा रहे हैं. दरअसल, यह वीडियो छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) का बताया जा रहा है, जिसमें हनुमान जी की प्रतिमा को ड्रोन (Drone) की मदद से आसमान में उड़ते हुए दिखाया गया है. हनुमान जी वाले इस ड्रोन को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे सच में बजरंगबली आसमान में उड़ रहे हैं.
बताया जा रहा है कि इस अद्भुत दृश्य को अक्टूबर में आयोजित दशहरा समारोह के दौरान कैमरे में कैद किया गया था. वीडियो में एक ड्रोन को दिखाया गया है, जिसे हनुमान जी की दिव्य आकृति के अनुसार आकार दिया गया है और आकाश में उड़ते हुए नीचे लोगों का आशीर्वाद देते हुए प्रतीत हो रहे हैं. यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: कुशीनगर में प्रसाद लेने से पहले बंदर ने मां दुर्गा को हाथ जोड़कर किया प्रणाम, देखें वीडियो
देखें वीडियो-
Darshan - Humare Pawan Putra Hanuman Ji #Drones
Hanuman is often referred to as "Pawan Putra" because it translates to "the son of the wind" in Sanskrit.
According to the Ramayana, Hanuman's mother, Anjana, was a celestial nymph who was cursed to be born as a monkey. She… pic.twitter.com/IrxAsMWQAU
— Ravi Karkara (@ravikarkara) October 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2023 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

