टीवी स्क्रीन पर तैरती मछलियों के देख ललचाई बिल्ली मौसी, पकड़ने के लिए लगा दी छलांग और फिर... (Watch Viral Video)
वायरल हो रहे वीडियो में एक बिल्ली मौसी टीवी स्क्रीन पर तैरती मछलियों को असली समझकर ललचा जाती है और उन्हें पकड़ने के चक्कर में जोरदार छलांग लगाती है, जिसके बाद वो धड़ाम से गिर जाती है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बिल्ली मौसी टीवी स्क्रीन पर तैरती मछलियों को असली समझकर ललचा जाती है और उन्हें पकड़ने के चक्कर में जोरदार छलांग लगाती है, जिसके बाद वो धड़ाम से गिर जाती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले तो बिल्ली मौसी आराम से बैठकर मछलियों को तैरते हुए देखती है, फिर एक मछली को स्थिर देखते ही वो उसे पकड़ने के लिए छलांग लगा देती है और गिर पड़ती है. इस वीडियो को @Figensport नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- दर्द तो हुआ होगा, जबकि एक अन्य ने लिखा है- बिल्ली का ये वीडियो काफी फनी है. यह भी पढ़ें: Viral Video: मछलियों के साथ खेलती और प्यार जताती बिल्ली का वीडियो हुआ वायरल, उसकी क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग
देखें वीडियो-
Awww 😂😂pic.twitter.com/T6Ow3DTarv
— The Best (@Figensport) June 8, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2023 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

