वायरल

Viral Video: मछलियों के साथ खेलती और प्यार जताती बिल्ली का वीडियो हुआ वायरल, उसकी क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग

क्या आपने कभी बिल्ली मौसी को मछलियों के साथ खेलते और उनसे प्यार जताते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर मछलियों के साथ खेलती और उनसे प्यार जताती बिल्ली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में बिल्ली की क्यूटनेस देखकर लोग अपना दिल हार रहे हैं.

Viral Video: मछलियों के साथ खेलती और प्यार जताती बिल्ली का वीडियो हुआ वायरल, उसकी क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग
मछलियों के साथ खेलती बिल्ली (Photo Credits: Twitter)

Cat and Fish Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जानवरों के क्यूट और रोमांचक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें बिल्लियों (Cats) के क्यूट वीडियो अक्सर लोगों को पसंद आते हैं. बिल्लियां अपनी क्यूट हरकतों से हर किसी का दिल जीत लेती हैं. वैसे तो आपने बिल्लियों को बड़े ही चाव से मछली (Fish) खाते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी बिल्ली मौसी को मछलियों के साथ खेलते और उनसे प्यार जताते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर मछलियों के साथ खेलती और उनसे प्यार जताती बिल्ली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में बिल्ली की क्यूटनेस (Cuteness of Cat) देखकर लोग अपना दिल हार रहे हैं.

इस वीडियो को ट्विटर पर @Yoda4ever नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2.6M से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 128.2k लोग लाइक कर चुके हैं. लोगों को बिल्ली की क्यूटनेस काफी पसंद आ रही है. यह भी पढ़ें: Viral Video: कछुए पर सवार होकर बिल्ली मौसी ने लिया सैर-सपाटे का आनंद, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पालतू बिल्ली किसी तालाब के पास बैठी है और वो अलग-अलग मछलियों के साथ खेल रही है. इस दौरान बिल्ली कभी मछलियों को सहलाती है तो कई बार उन्हें चाटने लगती है. मछलियां भी बार-बार उस बिल्ली के पास आकर उसके संग खेलती नजर आ रही हैं. इस दौरान बिल्ली मछलियों को प्यार से किस भी करती है. बिल्ली और मछलियों की दोस्ती को देखकर लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2022 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).