वायरल

Viral Video: कुत्ते पर बैठकर सांता क्लॉज ने की पैराग्लाइडिंग, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक सांता क्लॉज का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कुत्ते पर सवार होकर हजारों फीट ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते दिख रहे हैं. इस वीडियो को शैम्स नाम के शख्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

Viral Video: कुत्ते पर बैठकर सांता क्लॉज ने की पैराग्लाइडिंग, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
सांता क्लॉज ने की पैराग्लाइडिंग (Photo Credits: ouka.sam/Instagram)

Viral Video: दिसंबर का महीना (December Month) शुरु होते ही दुनिया भर के लोग क्रिसमस की तैयारियों में जुट जाते हैं. क्रिसमस (Christmas) को यादगार बनाने के लिए लोग काफी समय पहले से अपने घर की साज-सजावट करने लगते हैं. इस पर्व का सबसे ज्यादा क्रेज बच्चों में देखा जाता है, क्योंकि वो सांता क्लॉज (Santa Claus) से मिलने वाले गिफ्ट (Gift) को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आते हैं. क्रिसमस के मौके पर कई लोग सांता क्लॉज बनकर बच्चों को गिफ्ट देते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक सांता क्लॉज का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें वो कुत्ते पर सवार होकर हजारों फीट ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग (Paragliding) करते दिख रहे हैं. इस वीडियो को शैम्स नाम के शख्स ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें एक शख्स सांता क्लॉज की ड्रेस पहनकर अपने कुत्ते पर बैठकर शहर के ऊपर पैराग्लाइडिंग करता दिख रहा है. यह मजेदार वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 13, 2022 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).