एड-टेक कंपनी बायजूज समय पर पैसे वापस करने में नाकाम रही तो एक परिवार ने अजीबोगरीब तरीका अपनाकर सुर्खियां बटोरी हैं. परिवार कंपनी के ऑफिस का टीवी ही अपने घर ले आया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक पिता और बेटा कंपनी के कर्मचारी की मौजूदगी में दीवार पर लगे टीवी को निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं. मां वहां तमाशबीन के रूप में खड़ी हैं.
Byju's ka TV utha le gye yeh to 😂💀 pic.twitter.com/ysRdAvIHyF
— Divya Gandotra Tandon (@divya_gandotra) February 17, 2024
पिता ने ऑफिस स्टाफ को यह कहते हुए वहां से निकले कि रिफंड हो जाने के बाद वह टीवी वापस कर देंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, परिवार ने कंपनी की नीतियों के अनुसार रिफंड के लिए आवेदन किया था. हालांकि, कंपनी ने कई हफ्तों तक भुगतान नहीं किया. इसके अलावा परिवार को कई अनचाही स्थितियों से भी गुजरना पड़ा. नतीजतन, उन्होंने मामले को अपने हाथों में लेने का फैसला किया. घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. कुछ ही मिनटों में यह क्लिप वायरल हो गया और 2 मिलियन से अधिक बार देखा गया. यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. कुछ लोग परिवार के इस कदम का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे गलत बता रहे हैं.
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)













QuickLY