Viral Video: बब्बर शेर के शाही अंदाज ने जीता हर किसी का दिल, रेशमी बालों वाले जंगल के राजा का वीडियो हुआ वायरल
पूर्वी अफ्रीका के केन्या स्थित मसाई मारा नेशनल रिजर्व से जंगल के राजा का शाही अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में शेर बिल्कुल शाही अंदाज में आराम से बैठा दिखाई दे रहा है और हवा में उसके रेशमी बाल लहराते दिख रहे हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर रेशमी बालों वाले शेर का एक मनमोहक वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. पूर्वी अफ्रीका के केन्या (Kenya) स्थित मसाई मारा नेशनल रिजर्व (Masai Mara National Reserve) से जंगल के राजा का शाही अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में शेर (Lion) बिल्कुल शाही अंदाज में आराम से बैठा दिखाई दे रहा है और हवा में उसके रेशमी बाल लहराते दिख रहे हैं. इस वीडियो को @Gabriele_Corno नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- केन्या के मसाई मारा नेशनल रिजर्व का राजा… वीडियो को अब तक 4.6M व्यूज मिल चुके हैं. शेर के रेशमी बाल और उसके शाही अंदाज पर लोग फिदा हो रहे हैं.
देखें वीडियो-
The king in Masai Mara National Reserve, Kenya pic.twitter.com/OSR7rswdxw
— Gabriele Corno (@Gabriele_Corno) December 27, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2022 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

