वायरल

जलाने के बाद शख्स के पीछे पड़ा रॉकेट, शरीर से टकरा कर फटे पटाखे ने किया ऐसा हाल (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो शख्स हाथ में पटाखा जलाते हैं. रॉकेट में आग लगते ही उसे दूर फेंक देते हैं, लेकिन तभी पटाखा उनकी तरफ रुख कर लेता है और एक शख्स से टकराकर फट जाता है.

जलाने के बाद शख्स के पीछे पड़ा रॉकेट, शरीर से टकरा कर फटे पटाखे ने किया ऐसा हाल (Watch Viral Video)
शख्स के शरीर से टकराया पटाखा (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: दिवाली (Diwali) के दौरान अक्सर लोग तरह-तरह के पटाके (Crackers) जलाकर दीयो के पर्व को सेलिब्रेट करते हैं. हालांकि दिवाली के अलावा भी कई मौकों पर लोग पटाखे जलाकर खुशी मनाते हुए नजर आते हैं, लेकिन कुछ लोग इस दौरान स्टंट (Stunt) करने से बाज नहीं आते हैं, जिसके चलते उन्हें लेने के देने पड़ जाते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो शख्स हाथ में पटाखा जलाते हैं. वो रॉकेट में आग लगते ही उसे दूर फेंक देते हैं, लेकिन तभी पटाखा उनकी तरफ रुख कर लेता है और एक शख्स से टकराकर फट जाता है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह के रॉकेट शख्स के कुर्ते से टकराता है और फट जाता है. इससे शख्स के कुर्ते से चिंगारी निकलने लगती है, जिसे दूसरा शख्स हाथ से हटाता है. इस वीडियो को @NoContextHumans नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 905.9k व्यूज मिल चुके हैं.

देखें वीडियो

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 06:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).