लूट का VIDEO: तमंचा तान कर 30 सेकेंड में लूट ली बाइक, खौफ के कारण पति-पत्नी ने...
बदमाश मात्र 30 सेकेंड के अंदर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. घटना पास लगे CCTV में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Agra Loot Video: आगरा के शमशाबाद निवासी किराना व्यवसायी मनोज राठौर पत्नी चंद्र प्रभा को आगरा कैंट स्टेशन छोड़ने जा रहे थे. इसी दौरान रात 1 बजे एकता चौकी पास बाइक सवारों बदमाशों ने ओवरटेक कर मनोज को रोका और तमंचा तान दिया. डर के कारण पति -पत्नी गाड़ी छोड़ दूर हट गए और बदमाश मात्र 30 सेकेंड के अंदर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. घटना पास लगे CCTV में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल चेकिंग शुरू की पर बदमाश नहीं मिले. एसपी सिटी विकास कुमार के अनुसार मुकदमा दर्ज कर सुराग ढूंढे जा रहे हैं. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
शमसाबाद के व्यापारी दंपति के साथ लूट का लाइव सीसीटीवी आया सामने।
बाइक सवार बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देते हुए कैमरे में हुए कैद।
तमंचे के बल पर दंपति से बाइक लूट कर फरार हुए थे बदमाश ।
पुलिस बदमाशो की पहचान कर धड़पकड़ में जुटी ।@Uppolice@FMNewsUpUk @fmnews_india pic.twitter.com/Kvl0gGaVOr
— Madan Mohan Soni (@madanjournalist) September 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2022 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

