Ratan Tata's Deepfake Video Viral: अब रतन टाटा का डीपफेक वीडियो वायरल, ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ा है मामला
कुछ दिन पहले साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था, लेकिन अब उद्योगपति रतन टाटा भी इसके शिकार हो गए हैं.
हाल ही में डीपफेक वीडियो (Deepfake Video) लगातार वायरल हो रहे हैं. कुछ दिन पहले साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ था, लेकिन अब उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) भी इसके शिकार हो गए हैं.
रतन टाटा का डीपफके वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर देखा गया है. इस फेक वीडियो में ऑनलाइन बेटिंग को लेकर संदिग्ध व्यक्तियों को फंसाया जा रहा है. इस वीडियो में रतन टाटा को ऑनलाइन सट्टेबाजी (Online Betting) कोच आमिर खान का समर्थन करते हुए दिखाया जा रहा है.
आमिर खान एक घोटालेबाज है, जो @aviator_ultrawin नाम से टेलीग्राम चैनल चलाता है. वह दावा करता है कि लोग "एविएटर" बेटिंग गेम खेलकर हर दिन कम से कम 1 लाख रुपये कमा सकते हैं. गेम खेलने के लिए वह यूजर्स से "एविएटर" पर Registration के लिए बोलता है.
रश्मिका मंदाना और कटरीना कैफ का डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद अब उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) का DeepFake वीडियो सोशल मीडिया पर Viral हुआ है.
वायरल हो रहे इस वीडियो में रतन टाटा को ऑनलाइन सट्टेबाजी (Online Betting) कोच का समर्थन करते हुए दिखाया जा रहा है.#RatanTata… pic.twitter.com/Y5zKBAYtap
— Zee Business (@ZeeBusiness) November 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2023 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

