Python Drinks Water: अजगर और इंसान की दोस्ती! प्यासे सांप को पानी पिलाते शख्स का हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
एक अजगर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने हाथों से प्यासे अजगर को पानी पिला रहा है. अजगर भी बड़ी ही शांति से शख्स की हथेली पर मुंह लगाकर पानी पी रहा है. इस वीडियो में इंसान और सांप के बीच दोस्ती देखकर लोग हैरान नजर आ रहे हैं.
Python Drinks Water: सोशल मीडिया (Social Media) पर सांपों (Snakes) की विभिन्न प्रजातियों के हैरान करने वाले वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. यूं तो आमतौर पर लोग सांपों से दूर रहना ही पसंद करते हैं, लेकिन कई लोग सांपों से भी दोस्ताना व्यवहार रखते हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपने हाथों से प्यासे अजगर (Python) को पानी पिला रहा है. अजगर भी बड़ी ही शांति से शख्स की हथेली पर मुंह लगाकर पानी पी रहा है. इस वीडियो में इंसान और सांप के बीच दोस्ती देखकर लोग हैरान नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Snakes.mania नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2022 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

