Pradeep Mehra viral video: दौड़ लगाने वाल प्रदीप मेहरा के फैन हुए केविन पीटरसन और हरभजन सिंह, सोशल मीडिया पर कही ये बड़ी बात
19 साल के प्रदीप मेहरा अब एक इंटरनेट संसेशन बन चुके हैं. उनका एक वीडियो वायरल होने के बाद दुनियाभर से उनके लिए कमेंट्स आ रहे हैं. केविन पीटरसन व हरभजन सिंह ने भी उनकी तारीफ की है.
Pradeep Mehra Video: सोशल मीडिया की ताकत है ने 19 साल के प्रदीप मेहरा को चंद घंटों में फर्श से अर्श पर ला दिया. फिल्ममेकर विनोद कापड़ी ने प्रदीप मेहरा की एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वह रात को अपना काम निपटाने के बाद घर दौड़ लगाते जा रहे हैं. (Pradeep Mehra running video). नोएडा में रहने वाले 19 साल के प्रदीप मेहरा अब एक इंटरनेट संसेशन बन चुके हैं. उनका एक वीडियो वायरल (Pradeep Mehra Viral video) हुआ है, जिसके बाद दुनियाभर से उनके लिए कमेंट्स आ रहे हैं.
सोमवार को केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) ने प्रदीप मेहरा (Pradeep Mehra) के वीडियो को रिट्वीट किया और उनकी तारीफ में लिखा कि ये वीडियो आपकी सोमवार की सुबह बेहतर बना देगी. क्या लड़का है. पीटरसन के अलावा हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने भी प्रदीप मेहरा की तारीफ की है. उन्होने लिखा कि चैम्पियंस इसी तरह बनते हैं, फिर चाहे वो स्पोर्टस फील्ड पर हो या फिर ज़िंदगी में. वह एक विजेता ही साबित होगा.
This will make your Monday morning! What A Guy! 🤍🙏🏽 https://t.co/RLknfAsCKE
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) March 21, 2022
👌👌👌👌 champions are made like this .. whether on sports field or anything they do in life .. He will be a winner ✅thank you vinod for sharing this .. yes PURE GOLD 🙌 https://t.co/2tzc28nbNu
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) March 20, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2022 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

