बच्चे के साथ बैठकर पढ़ाई कर रही थीं पालतू बिल्लियां, देखते ही देखते सबको आ गई गहरी नींद (Watch Viral Video)
बिल्लियों से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बिल्लियां आराम से बिस्तर पर बैठकर एक बच्चे के साथ पढ़ाई कर रही होती हैं, लेकिन पढ़ाई करते-करते सभी को नींद आ जाती है और सोने लगती हैं.
Cats Viral Video: लोग अपने घर के पालतू जानवरों (Pet Animals) से जुड़े वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर करते रहते हैं, जिन्हें यूजर्स भी देखना काफी पसंद करते हैं. कुत्ते और बिल्ली (Cat) जैसे पालतू जानवरों की शरारतें लोगों के दिलों को लुभाती हैं. इसी कड़ी में बिल्लियों से जुड़ा एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुछ बिल्लियां आराम से बिस्तर पर बैठकर एक बच्चे के साथ पढ़ाई कर रही होती हैं, लेकिन पढ़ाई करते-करते सभी को नींद आ जाती है और वो सोने लगती हैं. इस मजेदार वीडियो को @TheFigen_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- शिक्षक की बात सुनते-सुनते उन्हें नींद आ गई. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 358k व्यूज मिल चुके हैं और इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: कुएं में गिरी बिल्ली के लिए जब मसीहा बना बंदर, खुद को जोखिम डालकर बचाई उसकी जान
देखें वीडियो-
They fell asleep while listening to the Teacher! 💕😂pic.twitter.com/7V98nbQqI6
— Figen (@TheFigen_) December 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2023 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

