खरगोश दिखाकर सांप के साथ खिलवाड़ कर रहे थे लोग, तभी नागराज ने शिकार पर ऐसे मारा झपट्टा (Watch Viral Video)
सांप का एक रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग खरगोश लेकर सांप के पास पहुंते हैं और खरगोश दिखाकर उसके साथ खिलवाड़ करते हैं. एकाध बार सांप खरगोश को पकड़ने में भले ही नाकाम होता है, लेकिन फिर वो झपट्टा मारकर खरगोश को दबोच लेता है.
Snake Viral Video: अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर सांपों (Snakes) के हैरान करने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखना जहां अधिकांश लोग पसंद करते हैं तो कई लोग सांपों को देखकर विचलित भी हो जाते हैं. वास्तव में भी ज्यादातर लोग सांपों से डरते हैं, जबकि ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो सांपों के साथ खेलना बेहद पसंद करते हैं. इसी कड़ी में सांप का एक रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग खरगोश (Rabbit) लेकर सांप के पास पहुंते हैं और खरगोश दिखाकर उसके साथ खिलवाड़ करते हैं. एकाध बार सांप खरगोश को पकड़ने में भले ही नाकाम होता है, लेकिन फिर वो झपट्टा मारकर खरगोश को दबोच लेता है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर snakebytestv नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. दरअसल, कुछ शख्स अपने व्लॉग के लिए यह वीडियो को बना रहे थे, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने कैप्शन के जरिए दी है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2022 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

