समुद्र में मस्ती कर रहे थे लोग तभी पानी से निकला भालू, जानवर को देखते ही मचा हड़कंप (Watch Viral Video)
फ्लोरिडा के डेस्टिन में बीच पर लोग मस्ती कर रहे थे, तभी अचानक समंदर की लहरों के बीच से एक भालू बाहर निकल कर आता है. भालू को देखते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच जाता है और वो यहां-वहां भागने लगते हैं.
Bear Viral Video: भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच कुछ पल सुकून के बिताने के लिए लोग अक्सर वेकेशन मनाने के लिए अपने फेवरेट डेस्टिनेशन पर निकल जाते हैं. कई लोगों को समंदर किनारे सैर करना अच्छा लगता है, ताकि पानी में जमकर मौज-मस्ती की जा सके. ऐसे में जरा सोचिए आप समंदर (Sea) में मस्ती कर रहे हों और तभी उसमें से अचानक भालू (Bear) बाहर आ जाए तो क्या होगा, यकीनन भालू को देखकर आप घबरा जाएंगे. कुछ ऐसा ही देखने को मिला फ्लोरिडा (Florida) के डेस्टिन में, जहां बीच पर लोग मस्ती कर रहे थे, तभी अचानक समंदर की लहरों के बीच से एक भालू बाहर निकल कर आता है. भालू को देखते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच जाता है और वो यहां-वहां भागने लगते हैं.
हालांकि समुद्र से निकलने के बाद भालू लोगों के बीच से होते हुए झाड़ियों की तरफ भाग निकला. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से भालू पानी से निकलकर झाड़ियों की तरफ भाग रहा है, उसने किसी को चोट नहीं पहुंचाई, लेकिन उसे देखकर लोग घबरा जरूर गए. इस वीडियो को जेनिफर मेजर्स स्मिथ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा है- मैंने कभी एक काले भालू को समुद्र तट पर तैरते नहीं देखा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: रिहायशी इलाके में घुसकर भालू ने मचाया उत्पात, जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे लोग
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2023 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

