Peak Bengaluru Moment: लैपटॉप पर ऑफिस मीटिंग अटेंड करते हुए महिला ने खरीदे जूते, तस्वीर हुई वायरल
हाल ही में बेंगलुरु से एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक महिला को मल्टीटास्किंग करते हुए देखा गया. हाथ में लैपटॉप लेकर महिला ऑफिस की टीम मीटिंग को अटेंड करते हुए एक स्टोर से जूते खरीद रही थी.
- Read in
- हिंदी
Peak Bengaluru Moment: बेंगलुरु (Bengaluru) अपनी हलचल भरी संस्कृति के लिए जाना जाता है, इसके साथ ही यह शहर यहां के वर्क कल्चर को लेकर भी सुर्खियों में रहता है. यहां लोग अतिरिक्त मेहनत करने के लिए जाने जाते हैं और कभी-कभी इसका परिणाम 'पीक बेंगलुरु मोमेंट' (Peak Bengaluru Moments) के रूप में सामने आता है. अक्सर हमें सोशल मीडिया (Social Media) पर यात्रा के दौरान लैपटॉप का उपयोग करते, मीटिंग्स में हिस्सा लेते और भीड़भाड़ वाली सड़कों पर काम करते हुए लोगों की तस्वीरें और वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. ऐसे नजारे थिएटर, कैफे और रेस्तरां से लगातार सामने आते रहते हैं. हाल ही में बेंगलुरु से एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें एक महिला को मल्टीटास्किंग करते हुए देखा गया. हाथ में लैपटॉप लेकर महिला ऑफिस की टीम मीटिंग को अटेंड करते हुए एक स्टोर से जूते खरीद रही थी. जो तस्वीर ऑनलाइन वायरल हो रही है, उसमें महिला को लैपटॉप पकड़े हुए जूते की दुकान की शेल्फ पर रखे जूतों को देखते हुए देखा जा सकता है. यह भी पढ़ें: Work From Traffic: ट्रैफिक में काम करती दिखी महिला, स्कूटी चलाते समय मोबाइल पर अटेंड की ऑनलाइन मीटिंग (Watch Video)
लैपटॉप पर मीटिंग अटेंड करते हुए जूते खरीदती महिला
Today in @peakbengaluru, I saw a person shoe shopping while attending a team meeting on her laptop. pic.twitter.com/qHQ2omYDIl
— Karthik Bhaskara (@Kaey_bee) May 22, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2024 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

