Payment By Hand: अब पेमेंट करने के लिए मोबाइल या कार्ड की जरूरत नहीं, आपके हाथ का पंजा ही भर देगा बिल; Video
चीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक महिला एक दुकान पर रखी मशीन पर अपनी हथेली को स्कैन करके पेमेंट करती दिख रही है.
चीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक महिला एक दुकान पर रखी मशीन पर अपनी हथेली को स्कैन करके पेमेंट करती दिख रही है. क्या यह वाकई सच है? चीन में ऐसा हो रहा है? तो इसका जवाब है हां. इसे वीचैट पाम पे कहा जाता है जो उपयोगकर्ताओं को एक स्कैनर के सामने अपनी हथेली को स्कैन कर पेमेंट का ऑप्शन देता है. स्कैनिंग डिवाइस बायोमेट्रिक डेटा को पढ़ता है और सामान खरीदने वाले के अकाउंट से ऑटोमैटिकली पैसे कट जाते है. जानकारी के मुताबिक ये सिस्टम खराब रोशनी में भी काम कर सकता है और ये हर यूजर की पाम पोजिशन को भी याद रखता है.
देखें Video
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)