वायरल

अपने नवजात बच्चे से मिलने बाड़े में पहुंचा पापा जिराफ, क्यूट फैमिली का यह Viral Video जीत लेगा आपका दिल

एक बहुत ही प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पापा जिराफ अपने नवजात बच्चे को देखने के लिए बाड़े में पहुंचता है. वो अपने छोटे से बच्चे को प्यार से निहारता है और उसकी मां पर भी प्यार लुटाता है.

अपने नवजात बच्चे से मिलने बाड़े में पहुंचा पापा जिराफ, क्यूट फैमिली का यह Viral Video जीत लेगा आपका दिल
अपने बच्चे से मिलने पहुंचा जिराफ (Photo Credits: Twitter)

Giraffe Viral Video: बच्चे के जन्म पर माता-पिता को जितनी खुशी होती है, उतनी शायद ही किसी को होती होगी. मां बच्चे को जन्म देती है तो पिता सबसे पहले उसकी झलक देखने को बेताब हो जाता है. इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पापा जिराफ (Giraffe) अपने नवजात बच्चे को देखने के लिए बाड़े में पहुंचता है. वो अपने छोटे से बच्चे को प्यार से निहारता है और उसकी मां पर भी प्यार लुटाता है. वीडियो अमेरिका के कैलिफोर्निया में सेंट बारबरा चिड़ियाघर में शूट किया गया था. छोटे जिराफ (Baby Giraffe) का नाम ट्विगा और पिता का नाम माइकल बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जिराफ बाड़े में प्रवेश करता है और अपने बच्चे को देखने के लिए बाड़े के अंदर झुक जाता है. अपने बच्चे को निहारने के बाद वो बच्चे की मां को प्यार करने के लिए आगे बढ़ता है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2022 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).