बॉलीवुड सॉन्ग ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर पाकिस्तान शख्स ने किया जबरदस्त डांस, अपने ठुमके से लूट ली पूरी महफिल (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी शख्स बॉलीवुड सॉन्ग टिप-टिप बरसा पानी पर जबरदस्त डांस करता दिख रहा है. शख्स अपने डांस स्टाइल से पूरी महफिल लूट लेता है.
Viral Video: शादी-ब्याह और पार्टियों (Wedding and Party) में लोग अक्सर डांस करते है. कई बार लोग डांस में इस कदर खो जाते हैं कि उन्हें किसी भी चीज का होश नहीं रहता है. डीजे पर गाना बजते ही लोगों के पैर अपने आप थिरकने लगते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी शख्स (Pakistani Man) बॉलीवुड सॉन्ग 'टिप-टिप बरसा पानी' (Tip Tip Barsa Pani) पर जबरदस्त डांस करता दिख रहा है. शख्स अपने डांस स्टाइल से पूरी महफिल लूट लेता है. बॉलीवुड के गाने पर डांस कर रहे पाकिस्तानी शख्स के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं, इसलिए इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बार-बार देखा जा रहा है.
देखें वीडियो-
Tip Tip Barsa Paani 🔥🔥🔥 pic.twitter.com/0IBo4J4oqq
— Taimoor Zaman (@taimoorze) January 5, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2022 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

