वायरल

Pakistan: दिन-दहाड़े कराची की सड़कों पर सैर करता दिखा बब्बर शेर, नजारा देख हुई लोगों की हालत खराब (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के कराची में दिन-दहाड़े सड़कों पर बब्बर शेर सैर करता नजर आ रहा है.

Pakistan: दिन-दहाड़े कराची की सड़कों पर सैर करता दिखा बब्बर शेर, नजारा देख हुई लोगों की हालत खराब (Watch Viral Video)
सड़क पर घूमता दिखा शेर (Photo Credits: X)

Viral Video: जंगल में बब्बर शेर (Lion) का राज चलता है और उसकी एक दहाड़ से जंगल के दूसरे जानवर थर-थर कांपने लगते हैं, लेकिन जरा सोचिए अगर शेर जंगल से निकल कर दिन दहाड़े सड़कों पर घूमने लगे तो क्या होगा? जाहिर सी बात है बब्बर शेर को सामने देखकर किसी की भी हालत खराब हो सकती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान (Pakistan) के कराची (Karachi) में दिन-दहाड़े सड़क पर बब्बर शेर सैर करता नजर आ रहा है. शेर को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई और इलाके में दहशत का माहौल है.

इस वीडियो को एक्स पर @saltafa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो लोगों के होश उड़ा रहा है. बताया जा रहा है कि शेर बीमार था और उसे पिकअप वैन के जरिए इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, तभी वैन का दरवाजा खुला और शेर भागकर सड़क पर पहुंच गया. कुछ देर बाद वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन टीम और पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए काफी मशक्कत के बाद शेर को कब्जे में ले लिया. यह भी पढ़ें: सड़क पार करते समय बीच में मस्ती करने लगे नन्हे शेर, किनारे तक ले जाने में शेरनी को करनी पड़ी मशक्कत (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2023 08:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).