VIDEO: प्रसव कक्ष में शराबी गाने पर झूमी नर्स, वीडियो वायरल होने बाद प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
सिर पर ग्लूकोज की बोतल रखकर नशे की एक्टिंग करने वाली नर्स चर्चा का विषय बन गई है. नर्स के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं.
बदायूं, 23 मार्च: बदायूं के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव कक्ष में शराबी गाने पर डांस करते हुए महिला स्वास्थ्यकर्मी का वीडियो वायरल हुआ है. सिर पर ग्लूकोज की बोतल रखकर नशे की एक्टिंग करने वाली नर्स चर्चा का विषय बन गई है. नर्स के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं.
वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रदीप कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार क्लिप होली का है. वार्ष्णेय ने कहा, "उसे स्वास्थ्य केंद्र पर डांस नहीं करना चाहिए था. डॉक्टर प्रशांत त्यागी को मामले में अपनी रिपोर्ट भेजने को कहा गया है. रिपोर्ट आने के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी."
बदायूं
➡️महिला स्वास्थ्य कर्मी का डांस करते वीडियो वायरल
➡️प्रसव कक्ष में महिला का डांस करते वीडियो वायरल
➡️होली का बताया जा रहा है डांस का वायरल वीडियो
➡️वीडियो वायरल होने के बाद CMO ने जांच के दिए आदेश
➡️बदायूं के सहसवान CHC का बताया जा रहा वीडियो#Budaun pic.twitter.com/rBLQRe41db
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) March 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2023 10:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

