U-Turn of Rs 1 Crore: नोएडा में बना एक करोड़ रुपये का यू-टर्न, लोग बोले-' इसमें सोना लगवाया है क्या', Watch Video
नोएडा अथॉरिटी ने बताया कि यू टर्न को बनाने में लगभग 1 करोड़ रुपये (99.71 लाख रुपये) खर्च किए गए हैं. अब सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर एक यू टर्न बनाने में इतने पैसे कैसे खर्च हो गए?
यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा में एक यू टर्न बनाया गया है. खुद नोएडा अथॉरिटी ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि इसे बनाने में लगभग 1 करोड़ रुपये (99.71 लाख रुपये) खर्च किए गए हैं. अब सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर एक यू टर्न बनाने में इतने पैसे कैसे खर्च हो गए?
नोएडा अथॉरिटी की सीईओ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया गया है. इस वीडियो के साथ लिखा गया है, 'नोएडा सेक्टर 67 से सेक्टर 70 के रोड पर 99.71 लाख रुपये की लागत से एक यू-टर्न बनाया गया है. इससे ट्रैफिक में होने वाली देरी कम होगी, लोगों को कम जगहों पर रुकने पड़ेगा, ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और जनता का समय बचेगा.'
At a project cost of ₹99.71 lacs a new U-turn has been constructed on the road of Sec- 67-70 which will reduce traffic delays, ensure fewer stops , avert traffic congestion and help save time for residents. pic.twitter.com/uF2fRIDZHG
— CEO, NOIDA Authority #IndiaFightsCorona (@CeoNoida) April 1, 2023
'यू-टर्न में सोना लगवाया है क्या'
U-turn for 99.71 Lakhs? 🤯
U Turn mein Gold lagaya hai ya Corruption hai?
— Siddharth (@ethicalsid) April 1, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2023 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

