Viral Video: अंकल को पीछे से लात मारकर फरार हुआ शरारती बंदर, वीडियो देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
सोशल मीडिया पर एक बंदर का बहुत मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर चल रहे एक अंकल को पीछे से लात मारकर बंदर फरार हो जाता है. बंदर के धक्का देने से अंकल जमीन पर धड़ाम से गिर जाते हैं, जैसे ही वो उठकर पीछे देखते हैं तो उन्हें कोई नजर नहीं आता है.
Viral Video: शरारती बंदरों (Monkeys) से जुड़े कई रोमांचक और मनोरंजक वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिल जाते हैं. बंदरों को उत्पात मचाने वाले जानवरों (Animals) में से एक माना जाता है, जो एक झटके में जमकर उत्पात मचाते हैं और भाग निकलते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बंदर (Monkey) का बहुत मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सड़क पर चल रहे एक अंकल को पीछे से लात मारकर बंदर फरार हो जाता है. बंदर के धक्का देने से अंकल जमीन पर धड़ाम से गिर जाते हैं, जैसे ही वो उठकर पीछे देखते हैं तो उन्हें कोई नजर नहीं आता है. इसके बाद अंकल यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर उन्हें जोर का झटका देकर किसने गिराया. इस वीडियो को @HasnaZarooriHai नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यह जिंदगी भर सोचता रहेगा कि धक्का किसने मारा.
देखें वीडियो-
यह जिंदगी भर सोचता रहेगा कि धक्का किसने मारा pic.twitter.com/UMMcWzgEfm
— Hasna Zaroori Hai (@HasnaZarooriHai) December 20, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2022 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

