Viral Video: लड़की ने हथियार लहराते और स्टंट करते हुए बनाया रील, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया ये एक्शन
खुलेआम इस तरह हथियार लहराते हुए लड़की का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, पुलिस हरकत में आ गई. बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक लड़की को हथियार लहराते हुए रील बनाना भारी पड़ गया. वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की लड़की के हाथ में एक पिस्टल है. वहीं बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना सुनाई दे रहा है. वहीं दूसरे वीडियो में वहीं लड़की एक बाइक पर स्टंट करते हुए नजर आती है. खुलेआम इस तरह हथियार लहराते हुए लड़की का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, पुलिस हरकत में आ गई. बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है.
हथियार लहराते और स्टंट करते रील बनाना पड़ा भारी. मुजफ्फरपुर में वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया. pic.twitter.com/pbFHEN0hqa
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) November 2, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2023 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

