मुंबई: दादर स्टेशन पर चलती ट्रेन से पैर फिसलने के कारण गिरा बुजुर्ग, RPF के जवान ने ऐसे बचाई जान (Watch Video)
मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से पैर फिसलने के कारण एक बुजुर्ग नीचे गिर गया, लेकिन वहां तैनात आरपीएफ कर्मचारी ने अपनी सतर्कता के कारण बुजुर्ग की जान बचा ली. बुजुर्ग के लिए मसीहा बने आरपीएफ जवान उमेश माली के साहस की जमकर तारीफ की जा रही है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहा बुजुर्ग पैर फिसलने के कारण नीचे गिर जाता है, लेकिन तभी वहां तैनात आरपीएफ का जवान मसीहा बनकर पहुंचता है और उसकी जान बचा लेता है. पीयूष गोयल ने वीडियो शेयर करके जवान की सराहना करते हुए लिखा है- सेवा और सुरक्षा को प्रतिबद्ध आरपीएफ. मुंबई के दादर में चलती ट्रेन से पैर फिसलने के कारण एक बुजुर्ग को आरपीएफ कर्मचारी ने अपनी सतर्कता से ट्रेन की चपेट में आने से बचाया. मुझे आरपीएफ के कर्मचारी पर गर्व है, जिनके त्वरित एक्शन ने एक अमूल्य जीवन को बचाया.
देखें वीडियो-
सेवा और सुरक्षा को प्रतिबद्ध RPF: दादर, मुंबई में चलती ट्रेन से पैर फिसलने के कारण एक बुजुर्ग को RPF कर्मचारी ने अपनी सतर्कता से ट्रेन की चपेट में आने से बचाया।
मुझे RPF के कर्मचारियों पर गर्व है जिनके त्वरित एक्शन ने एक अमूल्य जीवन को बचाया। pic.twitter.com/NQszTZds1R
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) June 24, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2021 12:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

