वायरल

मां ने डोरेमोन की तरह की बात तो गर्भ में पल रहे बच्चे ने मारी किक, मजेदार वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)

डोरेमोन की वॉइस आर्टिस्ट का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि वो प्रेग्नेंट हैं और जैसे ही वो डोरेमोन के अवाज में कुछ रिकॉर्ड कर रही थीं, वैसे ही उनके गर्भ में पल रहे बच्चे ने पेट में किक मारकर अपनी प्रतिक्रिया दी.

मां ने डोरेमोन की तरह की बात तो गर्भ में पल रहे बच्चे ने मारी किक, मजेदार वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)
डोरेमोन को आवाज सुन गर्भ में पल रहे बच्चे ने दी प्रतिक्रिया (Photo Credits: Instagram)

अगर आप अपने बचपन में कार्टून देखने के शौकीन रहे होंगे तो यकीनन स्कूल से आते ही टेलीविजन पर डोरेमोन (Doraemon) जरूर देखते होंगे. आज भी कई बच्चे डोरेमोन को देखना काफी पसंद करते हैं. इस बीच हाल ही में डोरेमोन की वॉइस आर्टिस्ट (Voice Artist) का एक मजेदार वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि वो प्रेग्नेंट हैं और जैसे ही वो डोरेमोन की अवाज (Doraemon's Voice) में कुछ रिकॉर्ड कर रही थीं, वैसे ही उनके गर्भ में पल रहे बच्चे ने पेट में किक मारकर अपनी प्रतिक्रिया दी. सोनल कौशल (Sonal Kaushal) ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि वह बता रही हैं कि वो एक सीन रिकॉर्ड कर रही थीं और जैसे ही वो डोरेमोन की आवाज में रिकॉर्डिंग करने लगी, वैसे ही उनकी आवाज सुनकर गर्भ में पल रहे बच्चे ने किक मारकर अपनी प्रतिक्रिया दी.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonal Kaushal (@the_motormouth)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2022 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).