वायरल

Scary Doll: मां ने गिफ्ट की डरावनी डॉल, डरने के बजाय उस पर लुटाने लगी बच्ची (Watch Viral Video)

एक मां ने अपनी छोटी सी बच्ची का रिएक्शन जानने के लिए उसे एक डरावनी गुड़िया लाकर दी. तीन साल की बच्ची ने मां से यह डरावना गिफ्ट पाकर घबराने या रोने के बजाय उसे खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया औऱ उसके साथ खेलने लगी.

Scary Doll: मां ने गिफ्ट की डरावनी डॉल, डरने के बजाय उस पर लुटाने लगी बच्ची (Watch Viral Video)
डरावनी गुड़िया पर लड़की को आया प्यार (Photo Credits: Instagram)

Scary Doll Viral Video: अधिकांश बच्चे डरावनी चीजों (Scary Things) को देखकर डर जाते हैं, भले ही वो डरावनी चीज कोई खिलौना ही क्यों न हो? ऐसे में एक मां ने अपनी छोटी सी बच्ची का रिएक्शन जानने के लिए उसे एक डरावनी गुड़िया (Scary Doll) लाकर दी. तीन साल की बच्ची ने मां से यह डरावना गिफ्ट पाकर घबराने या रोने के बजाय उसे खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया और उसके साथ खेलने लगी. डरावनी गुड़िया के साथ खेलती बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में बच्ची लिली की मां ब्रिटनी उसे भूतही गुड़िया लाकर देती है और उससे डरने के बजाय बच्ची कहती है कि इसकी आंखें खूबसूरत है. इतना कहने के बाद वो गुड़िया के साथ खेलना शुरु कर देती है. 15 मई को इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1.5 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Brittany & Lily (@brittikitty)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2022 02:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).