वायरल

Monkey Viral Video: चखने में चिप्स, हाथ में पैग लेकर अकेले ही पार्टी करता दिखा बंदर, लोगों के होश उड़ा रहा है यह वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर ग्लास में रखी शराब को उठाकर पीता है, फिर वो पास में पड़े चिप्स के पैकेट को उठाकर उसमें से चिप्स खाता है और गट-गट करके शराब पीने लगता है.

Monkey Viral Video: चखने में चिप्स, हाथ में पैग लेकर अकेले ही पार्टी करता दिखा बंदर, लोगों के होश उड़ा रहा है यह वीडियो
पार्टी करता बंदर (Photo Credits: @nitesh_sriv/Twitter)

Monkey Viral Video: आपने शराबी बंदर (Monkey) के कई वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर पहले भी देखे होंगे. इसी कड़ी में अब एक नया वीडियो लोगों का ध्यान अपनी तरफ तेजी से खींच रहा है. इस वीडियो में किसी पार्क में एक बंदर हाथ में चिप्स (Chips) का चखना और पैग (Peg) लेकर अकेले ही पार्टी एन्जॉय करता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर ग्लास में रखी शराब (Alcohol) को उठाकर पीता है, फिर वो पास में पड़े चिप्स के पैकेट को उठाकर उसमें से चिप्स खाता है और गट-गट करके शराब पीने लगता है. बंदर के इस मजेदार वीडियो को नितेश श्रीवास्तव नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है, जो लोगों के होश उड़ा रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2022 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).