वायरल

हवाई अडडे के भीतर घुसकर बंदर ने जमकर मचाया उत्पात, काफी देर तक किया लोगों को परेशान (Watch Viral Video)

मलेशिया के अधिकांश पर्यटन स्थलों पर बंदरों को देखने को मिलता है, लेकिन हद तो तब हो गई जब एक बंदर कुआलालंपुर हवाई अड्डे के भीतर घुसकर उत्पात मचाने लगा.

हवाई अडडे के भीतर घुसकर बंदर ने जमकर मचाया उत्पात, काफी देर तक किया लोगों को परेशान (Watch Viral Video)
एयरपोर्ट पर बंदर ने मचाया उत्पात (Photo Credits: Facebook)

मलेशिया (Malaysia) में सफर करते समय बंदरों (Monkeys) का यहां-वहां नजर आना बेहद आम बात है. मलेशिया के अधिकांश पर्यटन स्थलों पर बंदरों को देखने को मिलता है, लेकिन हद तो तब हो गई जब एक बंदर कुआलालंपुर हवाई अड्डे (Kuala Lumpur International Airport) के भीतर घुसकर उत्पात मचाने लगा. टर्मिनल 1 पर पहुंचकर बंदर ने न सिर्फ काफी देर तक उत्पात मचाया, बल्कि लोगों को भी खासा परेशान कर दिया. मलेशिया एयरपोर्ट्स के फेसबुक पेज द्वारा शेयर किए गए वीडियो में आप एक बंदर को एयरपोर्ट के अंदर घूमते हुए देख सकते हैं. इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है- बेचारा दोस्त, पूरी तरह से अभिभूत महसूस कर रहा होगा. वहीं रुको, हम तुम्हे बचाने के लिए टीम को बुला रहे हैं. केएलआईए टी1 के सभी यात्रियों के लिए हमारी एयरपोर्ट टीम मौके पर मौजूद है. यह भी पढ़ें: नकली बंदर को मरा हुआ समझकर शोक मनाने लगे लंगूर, उनकी सहानुभूति और भावनाओं को देख पिघल जाएगा आपका दिल (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2023 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).