नकली बंदर को मरा हुआ समझकर शोक मनाने लगे लंगूर, उनकी सहानुभूति और भावनाओं को देख पिघल जाएगा आपका दिल (Watch Viral Video)
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लंगूरों का झुंड नकली बंदर को मरा हुआ समझकर दुखी हो जाता है और रो कर शोक मनाने लगता है. यकीनन उनकी सहानुभूति और भावनाओं को देख आपका दिल भी पिघल जाएगा.
Langur Viral Video: जंगल में रहने वाले जानवरों (Animals) के व्यवहार पर अध्ययन करने के लिए वैज्ञानिक और शोधकर्ता कोई कसर नहीं छोड़ते हैं, इसके लिए वो कई तरह के तरीके भी अपनाने से नहीं चूकते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपका दिल भी पिघल जाएगा. दरअसल, लंगूर (Langurs) समुदाय जंगल में कैसा व्यवहार करता है, इसके बारे में जानने के लिए उनके बीच एक नकली बंदर (Dummy Monkey) के बच्चे को छोड़ा गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि लंगूरों का झुंड नकली बंदर को मरा हुआ समझकर दुखी हो जाता है और रो कर शोक मनाने लगता है.
आप देख सकते हैं कि कैसे लंगूरों में से एक ने बेजान रोबोट जासूस बंदर को अपनी गोद में उठा लिया और उसे गले लगा लिया, फिर बेजान बंदर को बीच में लिटा दिया गया और सभी लंगूर उसे घेरकर शोक मनाने लगे. इस तरह से लंगूरों का सहानुभूति पूर्ण व्यवहार और उनकी भावनाएं यह दर्शा रही है कि वो रोबोट जासूस बंदर को मरा हुआ समझकर असल में दुखी हो गए हैं. ये सभी लंगूर एक-दूसरे को गले लगाकर सांत्वना दे रहे हैं. यह भी पढ़ें: बीमार हुई बुजुर्ग महिला तो हाल जानने के लिए उनके पास जा पहुंचा लंगूर, Viral Video देख इमोशनल हुए लोग
देखें वीडियो-
माकडांच्या प्रतिक्रिया रेकॉर्ड करण्यासाठी एक "बनावटी यंत्र माकड" ठेवलं होतं...
ते यंत्र माकड वरून खाली पडल्यावर, निपचित पडलेलं दिसल्यावर, इतर माकडांची प्रतिक्रिया पहा.
खूपच अनपेक्षित असं काही तरी पाहण्यास मिळालं.
जरी ते यंत्र माकड "त्यांचं स्वतःचं कोणाचं लेकरू न्हवतं, जरी ते… pic.twitter.com/CcUuuth2VB
— महाकाळ (@hemant_mahakal) August 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2023 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

