वायरल

बीमार हुई बुजुर्ग महिला तो हाल जानने के लिए उनके पास जा पहुंचा लंगूर, Viral Video देख इमोशनल हुए लोग

सोशल मीडिया पर एक इमोशनल करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला के बीमार पड़ने पर उसका हाल जानने के लिए बंदर उसके पास पहुंच जाता है.

बीमार हुई बुजुर्ग महिला तो हाल जानने के लिए उनके पास जा पहुंचा लंगूर, Viral Video देख इमोशनल हुए लोग
बीमारी दादी से मिलने पहुंचे लंगूर (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: इंसानों और जानवरों के बीच कई बार खास रिश्ता देखने को मिलता है, जिस तरह से पालतू जानवरों से इंसानों का लगाव हो जाता है, उसी तरह से अन्य जानवरों से भी उनका इंसानियत का रिश्ता जुड़ जाता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक इमोशनल करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला (Elderly Woman) के बीमार पड़ने पर उसका हाल जानने के लिए बंदर उसके पास पहुंच जाता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला बीमारी की हालत में बिस्तर पर लेटी हुई है, जबकि उसके पास एक लंगूर (Langoor) बैठा दिख रहा है, जो दादी से प्यार जताता है और फिर उसे गले लगाता है.

इस वीडियो को @ravikarkara नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यह बूढ़ी मां ग्रे लंगूरों यानी हनुमान लंगूर को रोज सुबह रोटी दिया करती थी, लेकिन बीमार होने के कारण दो दिन से रोटी नहीं दे पा रही थी तो लंगूर खुद उनका हाल जानने उनके पास पहुंच गया. यह भी पढ़ें: Viral Video: बंदरों के साथ बेखौफ होकर खेलता दिखा बच्चा, वीडियो देख बन जाएगा आपका दिन

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2023 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).