वायरल

Mom Ninja Technique For Phone Free Dinner: फोन फ्री डिनर के लिए महिला ने अपनाई निंजा टेक्निक, ताकि मोबाइल के बिना फैमिली साथ बैठकर खा सके खाना

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो फोन फ्री डिनर के लिए निंजा टेक्निक अपनाती है, ताकि मोबाइल के बिना पूरा परिवार साथ में खाना खा सके.

Mom Ninja Technique For Phone Free Dinner: फोन फ्री डिनर के लिए महिला ने अपनाई निंजा टेक्निक, ताकि मोबाइल के बिना फैमिली साथ बैठकर खा सके खाना
फोन फ्री डिनर के लिए मां की निंजा टेक्निक (Photo Credits: Instagram)

Mom Ninja Technique For Phone Free Dinner: अधिकांश भारतीय परिवारों (Indian Families) में लोग साथ मिलकर रात का खाना खाते हैं और मिडिल क्लास फैमिली के लोग इसका महत्व बखूबी जानते हैं. हालांकि आधुनिकता और सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में परिवार के साथ बैठकर खाना खाने की परंपरा को लोग भूलते जा रहे हैं और अगर साथ में खाना खाते भी हैं तो खाने के दौरान भी लोग अपने-अपने मोबाइल फोन (Mobile Phone) में व्यस्त दिखाई देते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें  वो फोन फ्री डिनर के लिए निंजा टेक्निक (Ninja Technique) अपनाती है, ताकि मोबाइल के बिना पूरा परिवार साथ में खाना खा सके.

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला डायनिंग टेबल के पास बैठी है और घर के हर सदस्य को थाली में खाना देने से पहले उनके फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स टेबल पर जमा करने के लिए कहती है. फोन और गैजेट्स को टेबल पर रखने के बाद ही वो उन्हें खाना परोसती है. इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और महिला के निंजा टेक्निक की खूब सराहना भी कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Mango Maggi Viral Video: महिला ने बनाई मैंगो मैगी, वीडियो देख लोगों ने दिए अजीबो-गरीब रिएक्शन

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2023 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).