Fact Check: मोदी सरकार मुफ्त में 28 दिनों के लिए लोगों को दे रही है ₹239 का रिचार्ज? PIB से जानें वायरल खबर की सच्चाई
सोशल मीडिया के Whatsapp पर दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार सभी भारतीय यूजर को 'मुफ्त मोबाइल रिचार्ज योजना' के तहत 28 दिनों के लिए 239 रुपये का रिचार्ज दे रही है
Fact Check: सोशल मीडिया पर आये दिन तरह- तरह की ख़बरें वायरल होती रहती है. जिन खबरों पर विश्वास कर पाना मुश्किल हो जाता है कि कौन सी खबर सच है और कौन सी खबर झूठ. ऐसा ही कुछ सोशल मीडिया के Whatsapp पर दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार सभी भारतीय यूजर को 'मुफ्त मोबाइल रिचार्ज योजना' के तहत 28 दिनों के लिए 239 रुपये का रिचार्ज दे रही है. वायरल खबर में कहा गया है कि इस योजना का लाभ पाने के लिए नीचे दिए हुए लिंक पर क्लीक करके अपना नंबर रजिस्टर करवा सकते हैं. वायरल इस खबर की सच्चाई जब पीआईबी फैक्ट चेक की तरह से जांची और परखी गई तो पाया गया कि वायरल खबर फेक है. इस तरह की कोई योजना सरकार की तरह से शुरू नहीं की गई है. ऐसे में इस तरह की खबरों पर भरोसा ना करें.
PIB Fact Check:
एक #Whatsapp मैसेज में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार सभी भारतीय यूजर को 'मुफ्त मोबाइल रिचार्ज योजना' के तहत 28 दिनों के लिए ₹239 का रिचार्ज दे रही है।#PIBFactCheck:
✔️यह दावा #फर्जी है
✔️भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है pic.twitter.com/oqW6nqNprH
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 2, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2023 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

