Thief Hanged Outside Train: चलती ट्रेन में 500 मीटर तक मोबाइल चोर को लटकाया, थप्पड़ बरसाते रहे यात्री, वीडियो वायरल
यात्रियों ने चोर को ट्रेन से लटका दिया. करीब 500 मीटर तक यात्री चोर को थप्पड़ मारते रहे. यात्रियों ने इसका वीडियो बनाया है जो अब वायरल हो रहा है.
बिहार: भागलपुर में एक महिला ट्रेन में फोन से बात कर रही थी, तभी एक झपटमार मोबाइल लेकर भागने लगा. ट्रेन में बैठे लोगों ने चोर को पकड़ लिया. यात्रियों ने चोर को ट्रेन से लटका दिया. करीब 500 मीटर तक यात्री चोर को थप्पड़ मारते रहे. यात्रियों ने इसका वीडियो बनाया है जो अब वायरल हो रहा है.
झपटमार को ट्रेन धीमी होने पर छुड़ा लिया गया. जब छुड़ाने वाले उसे पीटने का ड्रामा करते हुए ले जा रहे थे. तब यात्रियों को अहसास हुआ कि ये उसी के गैंग के लोग हैं जो उसे बचाने आए हैं. यात्री जब तक ये समझे, ट्रेन दोबारा खुल चुकी थी और गैंग के मेंबर उसे छुड़ाकर सफाई से भगा ले गए.
#WATCH | चलती ट्रेन से पैसेंजर का फोन छीनकर भाग रहे झपटमार को यात्री ने पकड़ लिया और करीब 1 किमी तक ट्रेन की खिड़की से लटकाए रखा। बाद में ट्रेन धीमी हुई तो उसे कुछ लोग पीटते हुए ले गए जिन पर उसका सहयोगी होने का ही शक है। वीडियो बिहार के भागलपुर का बताया जा रहा है। pic.twitter.com/lR8aF2SgWI
— Hindustan (@Live_Hindustan) January 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2024 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

