देश

Manish Kashyap VIDEO: पटना कोर्ट में अचानक बौखला गए मनीष कश्यप, गुस्से में सबकी बजा दी बैंड!

मनीष कश्यप ने सरकार को चैलेंज देते हुए कहा कि आपको एक नहीं 10 FIR मेरे खिलाफ दर्ज करनी है तो कर दीजिए. मैं किसी से भी डरने वाला नहीं हूं. मैं ऐसे ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाता रहूंगा.

Manish Kashyap VIDEO: पटना कोर्ट में अचानक बौखला गए मनीष कश्यप, गुस्से में सबकी बजा दी बैंड!

Manish Kashyap New Video: 6 महीने से जेल में बंद यूट्यूब पर मनीष कश्यप को पटना कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया. इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा. मनीष कश्यप ने सरकार को चैलेंज देते हुए कहा कि आपको एक नहीं 10 FIR मेरे खिलाफ दर्ज करनी है तो कर दीजिए. मैं किसी से भी डरने वाला नहीं हूं. मैं ऐसे ही सरकार के खिलाफ आवाज उठाता रहूंगा.

मनीष कश्यप ने उदयनिधि स्टालिन के साथ सनातन धर्म वाले बयान पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है, बल्कि गरीबों और सरकार के गलत कामों के खिलाफ आवाज उठाने वाले को जेल में डाल दिया जाता है.

 

तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ मारपीट का फर्जी वीडियो शेयर करने को लेकर यूट्यूबर मनीष कश्यप को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा मनीष कश्यप  पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक शब्द बोलते हुए वीडियो वायरल करने का आरोप है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2023 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).