Desi Jugaad: चलती ट्रक में मस्त होकर झूला झूलता दिखा शख्स, देसी जुगाड़ देख चकराया लोगों का दिमाग (Watch Viral Video)
चलती ट्रक के अंदर झूला झूलते शख्स का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, एक शख्स ने देसी जुगाड़ की मदद से चलती ट्रक में ही झूला बना दिया और मस्त अंदाज में झूला झूलता नजर आ रहा है.
Desi Jugaad Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वैसे तो देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. हाल ही में जुगाड़ तकनीक की मदद से चलती ट्रक के नीचे बिस्तर लगाकर शख्स आराम से सोता हुआ नजर आ रहा था और अब चलती ट्रक के अंदर झूला झूलते शख्स का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, एक शख्स ने देसी जुगाड़ की मदद से चलती ट्रक में ही झूला बना दिया और मस्त अंदाज में झूला झूलता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर ट्रक तेज रफ्तार में दौड़ रही है और उसके अंदर शख्स झूला झूल रहा है.
इस वीडियो को badboy_6278m नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे बार-बार देखा जा रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से ट्रक के ऊपरी हिस्से में लगे मोटे लोहे के पाइप में शख्स अपना झूला बांध देता है और छोटे बच्चों की तरह मजे से ट्रक के अंदर झूला झूलने लगता है. इस जुगाड़ को देख लोगों का माथा चकरा रहा है. यह भी पढ़ें: आराम से सोने के लिए शख्स ने चलती ट्रक के नीचे किया बिस्तर का इंतजाम, खतरनाक जुगाड़ देख उड़े लोगों के होश (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2023 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

