वायरल

Peeping Tom Video: बेटी को खिड़की से झांककर देखता था शख्स, पिता ने लगाया कैमेरा, गंदी हरकत का वीडियो आया सामने

बेटी के बेडरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो को देखने के बाद एक पिता के होश उस वक्त उड़ गए, जब उसने देखा कि एक अनजान शख्स रात के अंधेरे में उसकी बेटी के बेडरूम की खिड़की से भीतर झांकने की कोशिश कर रहा है. सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Peeping Tom Video: बेटी को खिड़की से झांककर देखता था शख्स, पिता ने लगाया कैमेरा, गंदी हरकत का वीडियो आया सामने
शख्स की गंदी हरकत का वीडियो (Photo Credits: Twitter)

Peeping Tom Video: टीनेजर बेटी (Teen Daughter) के बेडरूम की खिड़की (Bedroom Window) के बाहर गंदगी में पैरों के निशान (Footprints) मिलने के बाद पिता ने घर के बाहर एक आउटडोर कैमरा (Outdoor Camera) लगाया, लेकिन जब उसने सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) के फुटेज को चेक किया तो जैसे उसके होश ही उड़ गए. पिता ने देखा कि एक शख्स उनकी बेटी के बेडरूम की खिड़की के बाहर से भीतर झांकने की कोशिश कर रहा था. उसकी इस गंदी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. इसके साथ ही स्थानीय न्यूज चैनल में भी इस घटना के वीडियो को दिखाया गया.

वहीं Edmond Police Dept के ट्विटर आईडी पर शख्स की तस्वीरें शेयर कर लोगों से अपील की गई है कि अगर कोई इस शख्स को पहचानता है तो उनके डिटेक्टिव को 405-359-4491 पर संपर्क करें, ताकि ऐसी हरकत करने वाले शख्स को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके. वायरल हो रहे इस वीडियो ने अपने बच्चों की खासकर टीनेजर लड़कियों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है.

देखें पोस्ट-

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 06, 2022 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).