वायरल

Viral Video: गले में एक साथ कई सांपों को लटका कर करतब दिखाने लगा शख्स, रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो

सोशल मीडिया पर रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कई सांपों को अपने गले में लटका कर करतब करता दिखा रहा है.

Viral Video: गले में एक साथ कई सांपों को लटका कर करतब दिखाने लगा शख्स, रोंगटे खड़े कर देगा यह वीडियो
सांपों को गले में लटका कर करतब दिखाता शख्स (Photo Credits: Twitter)

Snake Viral Video: दुनिया में पाए जाने वाले सांपों (Snakes) की विभिन्न प्रजातियों में कई सांप जहरीले होते हैं, इसलिए लोग उनसे दूर रहना पसंद करते हैं, जबकि कई लोग जहरीले सांपों के साथ खिलवाड़ करने से भी बाज नहीं आते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स कई सांपों को अपने गले में लटका कर करतब करता दिखा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बहुत से लोगों के बीच गले में कई सांपों को लटकाकर खड़ा है. जहरीले सांपों को लटकाने के बावजूद शख्स बिल्कुल निडर नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि नागपंचमी के दिन ऐसे नजारे कई जगहों पर देखने को मिलते रहते हैं. इस दिन नाग देवता की पूजा करने के अलावा लोग जहरीले सांपों के साथ करतब भी दिखाते हैं. यह भी पढ़ें: Shocking Viral Video: कुत्तों के झुंड ने घेरकर किया सांप पर हमला, काट-काटकर ले ली नागराज की जान

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2023 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).