कटीले तारों पर फंसे हिरण की शख्स ने बचाई जान, घर पहुंचकर पूरे झुंड ने जताया आभार (Watch Viral Video)
एक दिल जीतने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कटीले तारों में फंसे हिरण की एक शख्स जान बचाता है, लेकिन उससे भी दिलचस्प बात तो यह है कि हिरण की जान बचाने वाले शख्स का आभार जताने के लिए हिरणों को पूरा झुंड ही उसके घर पहुंच जाता है.
Viral Video: जंगल की दुनिया को इंसानों की दुनिया से बेहद अलग माना जाता है, जंगल की दुनिया में अक्सर जंगली जानवरों (Wild Animals) के बीच वर्चस्व की लड़ाई देखने को मिलती है, जबकि जंगली जानवरों (Wild Animals) से इंसान हमेशा दूर ही रहना पसंद करते हैं. हालांकि कई बार इंसानों और जानवरों का आमना-सामना हो ही जाता है. इसी कड़ी में एक दिल जीतने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है, जिसमें कटीले तारों में फंसे हिरण (Deer) की एक शख्स जान बचाता है, लेकिन उससे भी दिलचस्प बात तो यह है कि हिरण की जान बचाने वाले शख्स का आभार जताने के लिए हिरणों को पूरा झुंड ही उसके घर पहुंच जाता है. आभार जताने शख्स के घर पहुंचे हिरणो का दिल जीतने वाले वीडियो को ट्विटर पर @BelgeselZamani नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे 6.4M व्यूज मिल चुके हैं.
देखें वीडियो-
Kendisini kurtaran adama, arkadaşlarıyla birlikte teşekkür etmeye gelen geyik. pic.twitter.com/ZhO3rmhgzJ
— Belgesel Zamanı (@BelgeselZamani) March 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2023 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

