वायरल

बछड़े को बचाने के लिए शख्स ने लगा दी जान की बाजी, उफनती नदी में डूबने से जानवर को ऐसे बचाया (Watch Viral Video)

एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स उफनती नदी में डूब रहे बछड़े की जान बचाने के लिए खुद की जान को जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हटता है और उसकी जान बचाने में कामयाब हो जाता है.

बछड़े को बचाने के लिए शख्स ने लगा दी जान की बाजी, उफनती नदी में डूबने से जानवर को ऐसे बचाया (Watch Viral Video)
शख्स ने बचाई बछड़े की जान (Photo Credit: Instagram)

Viral Video: इस भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां लोगों के पास एक-दूसरे की मदद तक करने का वक्त नहीं होता है तो वहीं दूसरी तरह ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जो व्यस्तता के बावजूद इंसानियत का धर्म निभाते हुए लोगों की मदद करते हैं. इसी कड़ी में एक दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स उफनती नदी (River) में डूब रहे बछड़े (Calf) की जान बचाने के लिए खुद की जान को जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हटता है और उसकी जान बचाने में कामयाब हो जाता है. इस वीडियो को देखकर यह भी संदेश मिलता है कि दुनिया में अभी इंसानियत खत्म नहीं हुई है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर रौनक सिंह नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बछड़ा समुद्र में गिर गया और डूबने वाला था. तभी श्याम नाम का एक आदमी उसे बचाने के लिए आया, वो बिना किसी डर के नदी में कूद गया. बहुत देर बाद उसने जैसे-तैसे बछड़े को बाहर निकाल लिया. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक शख्स ने लिखा है- उस बंदे की जान तो जान... सर भी फट सकता था... इतनी बुरी तरह से स्लिप हुआ...लेकिन वो हिम्मत नहीं हारा और पानी में कूदा और रेस्क्यू किया... वहीं दूसरे शख्स ने लिखा है- ये बचाने वाला कोई आम इंसान नहीं हो सकता, चोट लगने के बाद भी साहस... यह भी पढ़ें: अपना पेट न भरकर सड़क पर भूखे जानवरों को खाना खिलाता दिखा शख्स, Viral Video जीत लेगा आपका दिल

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raunak Singh (@raunaksingh1170)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2023 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).