अपना पेट न भरकर सड़क पर भूखे जानवरों को खाना खिलाता दिखा शख्स, Viral Video जीत लेगा आपका दिल
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक बुजुर्ग शख्स सड़क पर दो आवारा कुत्तों को पीने के लिए दूध और खाने के लिए रोटी दे रहा है. उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे शख्स खुद वो खाना खाने जा रहा था, लेकिन जानवरों को भूखा देखकर अपने हिस्से का खाना उन्हें खिला दिया.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर इंसानियत की मिसाल पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग शख्स (Elderly Man) खुद को भूखा रखकर सड़क के जानवरों (Animals) को खाना खिला रहा है. बुजुर्ग शख्स अपने हिस्से का खाना भूखे जानवरों को खिलाता है, जिसे देखकर लोग इस शख्स के प्रति सहानुभूति दिखा रहे हैं और उसकी सराहना कर रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक शख्स सड़क पर दो आवारा कुत्तों को पीने के लिए दूध और खाने के लिए रोटी दे रहा है. उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे वो खुद खाना खाने जा रहा था, लेकिन जानवरों को भूखा देखकर अपने हिस्से का खाना उन्हें खिला दिया. बुजुर्ग का यह वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है. वीडियो को वसीम आर खान ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- सलाम ऐसे संस्कार को, सलाम ऐसी मानवता को.
देखें वीडियो-
सलाम ऐसे संस्कार को सलाम ऐसी मानवता को। pic.twitter.com/SVo6fsIRmU
— Wasim R Khan (@wasimkhan0730) February 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2023 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

