चिड़ियाघर घूमने आए शख्स ने शेर को दिखाया टशन, जंगल के राजा के पिंजरे में डाल दिया हाथ और फिर… (Watch Viral Video)
एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चिड़ियाघर घूमने आया, लेकिन उसे शेर के सामने जाकर टशन दिखाना भारी पड़ गया. दरअसल, शख्स जंगल के राजा को छूने के लिए पिंजरे में हाथ डाल देता है, लेकिन भूखा शेर उसका हाथ दबोच लेता है और उसे अपनी तरफ खींचने की कोशिश करता है.
Viral Video: जंगली जानवरों (Wild Animals) को करीब से देखने के लिए कई लोग चिड़ियाघर (zoo) की सैर करने के लिए जाते हैं. चिड़ियाघर में जंगल के तमाम जानवरों का दीदार करीब से हो जाता है, लेकिन कई बार कुछ लोग अपनी छोटी सी गलती के कारण किसी बड़े हादसे का शिकार हो जाते हैं. एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स चिड़ियाघर घूमने आया, लेकिन उसे शेर के सामने जाकर टशन दिखाना भारी पड़ गया. दरअसल, शख्स जंगल के राजा को छूने के लिए पिंजरे में हाथ डाल देता है, लेकिन भूखा शेर उसका हाथ दबोच लेता है और उसे अपनी तरफ खींचने की कोशिश करता है. शेर के हमले से शख्स बुरी तरह से डर जाता है और जोर-जोर से चिल्लाने लगता है. इस खौफनाक नजारे को देखकर चिड़ियाघर में मौजूद लोग घबरा जाते हैं, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वो शेर के पास जाकर उसकी मदद कर सके. शेर के हमले में शख्स का हाथ बुरी तरह से जख्मी हो जाता है. हालांकि शेर के चंगुल से छूटने के बाद शख्स बुरी तरह से छटपटाता दिखता है.
देखें वीडियो-
عندا زيارتكم لحدائق الحيوانات لا تقتربوا كثيراً من الحواجز الحديديه ⚠️#اميره_الناصر_مضلومه pic.twitter.com/wqhoiQvr9l
— عالم الحيوانات المفترسة والاليفه🗺 (@em4g1) November 14, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2021 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

