ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले शख्स के पैकेट खोलते ही उड़े होश, ब्रांडेड ईयरबड्स की जगह निकला पार्ले जी बिस्किट (Watch Viral Video)
एक शख्स ने ऑनलाइन ब्रांडेड ईयरबड्स मंगाएं, लेकिन जब उसने पार्सल खोला तो उसमें से ईयरबड्स की जगह पार्ले जी बिस्किट निकला, जिसे देखकर शख्स के होश उड़ गए. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Viral Video: आजकल अधिकांश लोग ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) करते हैं और अपनी पसंद की चीजों को घर बैठे मंगाते हैं, लेकिन कई बार ऑनलाइन शॉपिंग करके लोग ठगी का शिकार भी हो जाते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने ब्रांडेड ईयरबड्स (Branded Earbuds) ऑनलाइन ऑर्डर किया, लेकिन जैसे ही पार्सल उसके पास पहुंचा, बॉक्स खोलते ही उसके होश उड़ गए. दरअसल, बॉक्स खोलते ही उसमें से ईयरबड्स की जगह पार्ले जी (Parle G) बिस्किट निकला, जिसे देखते ही शख्स के होश उड़ गए. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर giedde नाम के अकाउंट से शेयर किया है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2022 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

