वायरल

Viral Video: कुत्ते को परेशान करना शख्स को पड़ा भारी, लात मारने की कोशिश करते समय खुद ही जमीन पर गिरा धड़ाम

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स कुत्ते को परेशान करने की कोशिश करता है. वह सड़क पर खड़े कुत्ते के पास जाकर उसे लात मारने की कोशिश करता है, लेकिन कुत्ते को लात मारता इससे पहले ही शख्स धड़ाम से जमीन पर गिर जाता है. इस नजारे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी थमने का नाम नहीं ले रही है.

Viral Video: कुत्ते को परेशान करना शख्स को पड़ा भारी, लात मारने की कोशिश करते समय खुद ही जमीन पर गिरा धड़ाम
कुत्ते को परेशान करना पड़ा भारी (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: कहते हैं कि इस संसार के सभी प्राणी को उसके कर्मों का फल भुगतना ही पड़ता है यानी जो जैसा करता है, उसे वैसा ही फल मिलता है. इसका जबरदस्त उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक शख्स को उसके कर्मों का फल फौरन मिल जाता है. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स कुत्ते (Dog) को परेशान करने की कोशिश करता है. वह सड़क पर खड़े कुत्ते के पास जाकर उसे लात मारने (Man tries to Kick the Dog) की कोशिश करता है, लेकिन कुत्ते को लात मारता इससे पहले ही शख्स धड़ाम से जमीन पर गिर जाता है. इस नजारे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी थमने का नाम नहीं ले रही है और वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों ने इसे शख्स के कर्मों का फल बताया है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2022 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).